धार्मिक समारोह में योगदान देने के लिए सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर में हुए एक समारोह के दौरान धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान डालने के लिए अश्विनी कुमार नंदा को शक्ति सेवा समिति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री नंदा ने शक्ति सेवा समिति के द्वारा करवाए 24वे मां भगवती जागरण में विशेष सेवा निभाई थी। संबोधन करते हुए श्री अमरजीत और सोहन लाल नागरवाल ने कहा कि दिन प्रतिदिन वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

Advertisements

हवा से ऑक्सीजन मिलने की बजाए बीमारी मिल रही है। पानी का स्तर कम होता जा रहा है। कैंसर जैसी नामुराद बीमारियों ने हमारे समाज को जकड़ रखा है। लोगों से उनका मौलिक अधिकार छीना जा रहा है। सरकारों के साथ साथ लोगों को भी वातावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा।

सरकार यदि 1974 का एकट लागू करे तो खराब हो रहा वातावरण फिर से जीवित हो उठेगा। नौजवान वातावरण को बचाने के लिए अहम रोल अदा कर सकते हैं क्योंकि नौजवान रीड्ड की हड्डी होते हैं। नौजवान लोगों में वातावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here