नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर शिवसेना ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना के पंजाब उपाध्यक्ष रणजीत राणा और जिला प्रमुख शशी डोगरा व नवदीप ओहरी ने कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के निवास स्थान पर जाकर सारे पंजाब में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जनता पर अत्याचार किए है उसे जनता कभी भूल नहीं सकती।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया गया। भाजपा के राज में सफाई व्यवस्था चरमरा गई, डेंगू बुखार, मलेरिया को खत्म करने के कोई प्रयास नहीं किया गया, पीने के पानी की व्यवस्था, करोड़ों रूपए के कीमती पेड़ काट कर पर्यावरण का विनाश किया और जनता के बुनियादी हक तक भाजपा ने छीन लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने राज में मंहगाई से जनता का बूरा हाल कर दिया, किसानों पर जबरी कानून थोपे जाने से जनता ने चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मेयर ने भी हारने के डर से चुनाव नहीं लड़े यहां तक कि पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी को भी जनता ने बुरी तरह नकार दिया। इस अवसर पर रणजीत राणा ने 35 और 37 नंबर वार्ड के र्कायकर्ताओं और जनता का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी अनथक मेहनत से अपने वार्डों में पार्षदों को भारी बहुमत से जिताया और भाजपा को करारी शिकस्त दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here