ब्लॉक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप में फसलों की काश्त की दी जानकारी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। ब्लॉक खेतीबाड़ी दफ्तर टांडा में मुख्य खेतीबाड़ी अफसर होशियारपुर दलबीर सिंह शीना के दिशा निर्देश पर ब्लाक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप लगाया गया। ब्लॉक खेतीबाड़ी अफसर टांडा डा. सतनाम सिंह की अगुवाई में खरीफ की फसलों के संबंध में मिशन तंदरुस्त पंजाब के अधीन लगाए गए इस किसान सिखलाई कैंप में ब्लॉक टांडा के अलग-अलग गांव से आए हुए किसानों ने भाग लिया।

Advertisements

कैंप के दौरान खेतीबाड़ी अफसर टांडा हरप्रीत सिंह ने धान व बासमती की फसल की काश्त, धान और बासमती की सीधी बिजाई, धान की फसल पर होने वाले कीड़े मकौड़ों के हमले और बीमारियों की रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। मनिंदरपाल सिंह खेतीबाड़ी अफसर मियानी ने किसानों को गन्ने की फसल की काश्त के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर खेतीबाड़ी उपनिरीक्षक खुनखुन कलां ने किसानों को मक्के की फसल के बारे में जानकारी प्रदान की। डा. सतनाम सिंह खेतीबाड़ी अफसर टांडा ने किसानों को सी.आर.एम. स्कीम के तहत उत्पादन पर दिए जाने वाले खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि सरकार की ओर से यह स्कीम 8 किसानों का ग्रुप बनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत उपदान पर दिए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने किसानों को जरुरत से ज्यादा खाद व दवाइयां न इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसलों के ऊपर पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी की ओर से सिफारिश की गई खाद का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को कहा कि गेहूं के नाड व धान की पराली को आग न लगाएं और खेत में हल से बहाई कर जमीन की उपजाऊ शक्ति में इजाफा करें। उन्होंने किसानों को फसली विभिन्नता अपना कर अलग-अलग फसलें बोने की भी सलाह दी। इस अवसर पर यशपाल सिंह ने स्टेज सचिव की भूमिका निभाई और किसानों को जैविक खेती के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

अंत में भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अवतार सिंह सिंघापुरी की ओर से आए हुए किसानों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर डा. अवतार सिंह ने खेतीबाड़ी विकास अफसर विरेंद्र पाल सिंह, गुरमीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, संजीव कुमार, पाल सिंह, रशपाल सिंह खेतीबाड़ी उप निरीक्षक, सरबजीत सिंह कोटली, किसान जसवीर सिंह, नंबरदार सुरजीत सिंह, मदन सिंह, दलबीर सिंह, गुरमेल सिंह, सुरेंद्र सिंह, चेयरमैन आत्मा सिंह, जसवंत सिंह हुंदल इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here