
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। तीर्थ स्थान से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को अचानक आग लगने के करण करण 10 श्रद्धालुओं की मौत पर बस्सी ख्वाजु बाजार के समूह दुकानदारों ने शोक व्यक्त किया है। इस शोक समाचार के लिए बाजार बस्सी ख्वाजु और मेडिकल मार्केट के दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की मौत का दुख प्रकट करते हुए दुकानदारों ने हाथ जोडक़र भगवान श्री बांके बिहारी से प्रार्थना की कि आगे से ऐसी मंद बागी दुर्घटना ना घटे।

उन्होंने कहा कि ईश्वर पीडि़त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर पवन विग, मोहित गुप्ता, लक्की ठाकुर, सोनू ठाकुर, चन्दन राजपूत, राहुल पलम ,सुभम हंस, अश्विन अरोड़ा, पंडित बृजमोहन, सतविंदर सिंह, हरमनिंदर सिंह आदि ने दुख प्रकट किया।












