Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur मथुरा के बाद श्री अयोध्या धाम के लिए शुरू हो रेल यात्रा:...

मथुरा के बाद श्री अयोध्या धाम के लिए शुरू हो रेल यात्रा: स्वामी महादेव पुरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माँ आदिशक्ति मंदिर एवं गौशाला, गांव मंगुवाल के संचालक स्वामी महादेव पुरी ने होशियारपुर से सीधी शुरू हुई दिल्ली-मथुरा-आगरा रेलयात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि बड़े लंबे समय से धर्मप्रिमियों की मांग थी कि वृंदावन के लिए ट्रेन शुरू हो,मोदी सरकार ने सनातनियों की आस्था को देखते हुए मांग पुरी की है। इस प्रयास के लिए सभी धार्मिक,समाजिक और राजनीतिक समाज के लोग बधाई के पात्र है।

Advertisements

स्वामी महादेव पुरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश के नाम का पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा को दिया इस मौके उनके साथ प्रदेश भाजपा के गौ प्रकोष्ठ के सह संयोजक विवेक शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू अरोड़ा,दीपक अरोड़ा,और साहिल उपस्थित थे। सोमप्रकाश के नाम दिए पत्र के संदर्भ में स्वामी महादेव पुरी ने बताया कि छोटी काशी के नाम से विख्यात होशियारपुर में धर्मप्रिमियों की यह मांग जिस तरह से पुरी हुई है उसी तरह अब होशियारपुर से श्री अयोध्या जी को रेलगाड़ी शुरू करवा कर भक्तजनों को उपहार दें।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त कर सनातन धर्म की पताका फहराई है।होशियारपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को रेलयात्रा के माध्यम से उस श्रीरामलला के।दर्शन का करने का सौभाग्य मिलेगा। इस लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश से निवदेन है कि इस मामले को रेलमंत्री के समक्ष रखकर होशियारपुर वासियों की भावनाओं से अवगत करवाये और श्री अयोध्या के लिए ट्रेन शुरू करवाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here