जिला कांग्रेसियों ने माहिलपुर अड्डे में फूंका मोदी का पुतला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नए युग का रावण कहने पर जिला कांग्रेस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आज माहिलपुर अड्डे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल सीनियर वाइस प्रधान राजेश गुप्ता, सिटी प्रधान नवप्रीत नवी रैहल व स्पोक्समैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने रोष व्यक्त करते कहा कि भाजपा के इस कथन से देश को तोडऩे और नफरत फैलाने की बू आ रही है। उन्होंने संयुक्त तौर पर कहा कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी कर के उन्हें नए युग का रावण बताया जिसमें से भाजपा का अहंकार झलकता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपाई बौखला गए हैं। राजेश गुप्ता ने कहा कहा कि 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास 2024 चुनाव के लिए कोई भी साकात्मक एजेंडा नहीं तभी भाजपा इस तरह की घटिया पोस्टर राजनीति पर उतर आई है।

इस प्रदर्शन में सरवण सिंह, रजनीश टंडन, सुदर्शन धीर, बिट्टू कटोच, परमजीत टीमा, फनिंदर भट्टी, संदीप शर्मा, जगीर सिंह, हनी शर्मा, दीप भट्टी, सरपंच सोढ़ी राम, रविंदर आदिया, अश्विनी शर्मा (आईएनटीयूसी), चेतन अरोड़ा, बिल्ला बहादुरपुर, अभिषेक कौशल आदि भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here