घटिया और मनघड़ंत बयान देने के लिए मुख्यमंत्री ने राजा वडि़ंग को लिया आड़े हाथों  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग को ‘झूठा’ करार देते हुए उनके गलत, घटिया और मनघड़ंत बयानों के द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए कड़ी निंदा की। आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा वडि़ंग मीडिया के सामने वाह-वाही बटोरने के लिए तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफऩामा दायर किया है। हलफऩामे का हवाला देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने हलफऩामे में बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा 40 सालों से दिए जा रहे प्रोत्साहन राज्य में धान की कृषि को अपनाने का कारण बना है, जिसके स्वरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य के ज़रिये किसानों को लाभ दिया जा रहा है।  

Advertisements

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हलफऩामे में आगे लिखा गया है कि धान की बजाय अन्य फ़सलों की खेती करके फ़सलीय चक्र को तोडऩे और कृषि विविधता के लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ और अधिक प्रोत्साहन मुहैया करवाया जाएगा, जिससे किसानों को अन्य फ़सलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने विनती की थी कि किसानों को फ़सलीय चक्र में से निकालने के लिए एक टिकाऊ रणनीति की ज़रूरत होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन प्रयासों को लागू करने से फसलों के अवशेष के प्रबंधन में काफ़ी मदद मिलेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा वडि़ंग द्वारा अपने हितों के मुताबिक हल्फनामे का हवाला दिया जा रहा है जो कांग्रेसी विधायक के ग़ैर-संजीदा रवैए को दिखाता है। उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस प्रधान को याद रखना चाहिए कि बसों की संस्थाओं के लिए पत्र लिखने और सुप्रीम कोर्ट में राज्य के हितों की रक्षा के लिए पत्र लिखने में बहुत ज़्यादा अंतर है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ग़ैर-संजीदगी और जल्दबाजी ने कांग्रेस पार्टी का बेड़ा डुबा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here