आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के पोर्ट पर 40 नावों को लगी भीषण आग

आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़), पलक। आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के पोर्ट पर नावों में भीषण आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि 40 नावों को खाक कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए  कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कड़ी मुश्किल के साथ कुछ घंटों बाद आग पर काबू पाया।

Advertisements

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बता दें कि विशाखापट्टनम में समंदर किनारे खड़ी 40 नावों में आग लग गई। आग ने कई नावों को अपनी चपेट में ले लिया। गनिमत रही की कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को शक है कि इस आग के पीछे कुछ अज्ञात लोग हो सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here