Tuesday, October 27, 2026
Home Latest हरियाणा के परवेज खान ने 1500 मीटर दौड़ में यूएसए में जीता...

हरियाणा के परवेज खान ने 1500 मीटर दौड़ में यूएसए में जीता स्वर्ण पदक

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के परवेज खान ने खेल मैदान में गोल्ड मैडल जीतकर एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया हैं। भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट परवेज खान ने फ्लोरिडा यूएसए में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए 2024 SEC चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Advertisements

हरियाणा के मेवात के गांव चाहलका निवासी परवेज खान ने 1500 मीटर रेस 3:42:73 समय में पूरी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नास किया हैं। परवेज ने अपनी दौड़ के बाद मीडिया से कहा, “1500 मीटर मेरे लिए आसान था। मैंने उस दौड़ में अपना 100 प्रतिशत नहीं दिया क्योंकि उसके ठीक बाद मेरे पास 800 मीटर थी। मैं आरामदायक गति से जा रहा था और केवल अंतिम 200 में ही पहुंच पाया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here