होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के पांचवें दिन मुख्य यजमान दीपक अग्रवाल दीक्षा अग्रवाल फ़रीदाबाद वालों के साथ अन्य यजमानों ने हवन में आहुतियां डालीं और विश्व मंगल की कामना की। इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने यज्ञ में आहुति के रुप में डाली जाने वाली सामग्री संबंधी जानकारी दी और बताया कि इस सामग्री में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से देवता प्रसन्न होते हैं व यही देवताओं की खुराक के रुप में वातावरण में धूएं के रुप में घुलते हैं, जिससे वातावरण में फैली गंदगी दूर होकर इसकी शुद्धता बढ़ती है। साक्षात ब्रम के रुप में हवन से समस्त देवताओं का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है।
इसी दौरान श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा करते हुए कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने भीषम पीतामह की प्रतिज्ञा और अंत समय में भगवान कृष्ण द्वारा उन्हें दर्शन दिए जाने के प्रसंग के साथ दुर्योधन के घर न जाकर पऱभु ने विदुर के घर जाकर उसका उद्धार करने का प्रसंग सुनाकर उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा भगवान भाव के भूखे होते हैं और शुद्ध मन चित भाव से ही हम प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति का मार्ग कैसे प्रशस्त करें बताने का पूर्ण प्रयास किया। आरती उपरांत लंगर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महामंत्री तरसेम मोदगिल, रमेश गंभीर, नील कमल, राजीव शर्मा, मदन लाल महाजन, विकास सिगला, दविंदर वालिया गुरुजी, शोभन सिंह, विशाल वालिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।