केंद्र का आम बजट एक और जुमला : सचदेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्र सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपनी सरकार का चौथा आम बजट पेश किया है इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। अगर कुछ है तो वो एक और लक्ष्य 2022। उक्त बातों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने आम बजट आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किया।सचदेवा ने कहा कि केंद्र में आए मोदी सरकार ने अपना चौथा बजट पेश किया।

Advertisements

लेकिन बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी ऐसा नहीं जो नया हो। नया है तो भाजपा का गोल जो 2019 से आगे बढक़र 2022 हो गया। सचदेवा ने कहा वित्त मंत्री ने बजट में जो भी योजनाएं लागू करने की बात की वो अगले साल के बाद अमल में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा बजट में आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा 2014 में सरकार ने आम लोगों को नये नये जुमलें दिखाने शुरू किये थे जो चार साल जुमलों में ही निकाल दिए और अब पता है वो चीजें एक साल में पूरी नहीं हो सकती तो उसका लक्ष्य ही बढ़ा कर 2022 कर दिया गया।

सचदेवा ने कहा जो वादे चार सालों से किये गये वो तो पूरे नहीं हुए और इस बजट में आम लोगों को नए सपने दिखाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों की आमदन को डेढ़ गुणा बढ़ाने की बात की गई है लेकिन वो अमल में डेढ साल लाने की योजना है यानी उसे अगली सरकार अमल में लाएंगी। सचदेवा ने कहा सरकार द्वारा की नोटबंदी के बाद देश में बेरोगारी बढ़ी है और लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है लेकिन बजट में नौकरियां देने की बड़ी बड़ी बातें की जाती है।

इसके बाद सरकार द्वारा जीएसटी लागू की गई लेकिन जीएसटी को लागू किये छह महीनें से ज्यादा का समय बीत गया लेकिन लोग अभी जीएसटी से बाहर नहीं निकल सके हैं। उन्होंने कहा जीएसटी भी सरकार द्वारा लिया गया बिना सोचे समझे वाला फैसला था।

जिसे बहुत जल्द बाजी में लागू किया गया था। सचदेवा ने कहा कि चाहे पिछले बजट में बिजली, घर, रोजगार व आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की बात की जाए तो हकीकत में ये सब शून्य हैं। उन्होंने कहा बजट में भाजपा का गोल 2019 से बढक़र 2022 हो गया। उन्होंने कहा आम बजट में पिछले चार में कियें कामों पर कोई जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा अगर पिछले चार सालों में कुछ किया तो बताया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here