Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur 32वें कबड्डी टूर्नामैंट में नत्थूपुर ने डेरा बाबा नानक की टीम को...

32वें कबड्डी टूर्नामैंट में नत्थूपुर ने डेरा बाबा नानक की टीम को हराया

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट:रिषीपाल। गांव नत्थूपुर में शहीद कुलवंतवीर स्पोट्र्स क्लब की ओर से शहीद कुलवंतवीर, शहीद बलबीर सिंह व शहीद कश्मीर सिंह यादगारी 32वां सलाना कबड्डी टूर्नामैंट शुरू हुआ। यह मैच प्रवासी भारतीय, नत्थूपुर, डुमाना व् इब्राहिमपुर निवासियों के सहयोग से करवाए जा रहे इस टूर्नामैंट का उदघाटन मैनेजर महिंदर सिंह लाडी ने किया।

Advertisements

टूर्नामैंट के प्रथम दिन के मुकाबलों में 35 किलो भार वर्ग में नत्थूपुर पुर की टीम ने डेरा बाबा नानक की टीम को हराया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि विजेता टीमों को एस.एम.ओ टांडा डा. केवल सिंह सम्मानित करेंगे।

इस दौरान सूबेदार करनैल सिंह, जसविंदर सिंह गणेशू, लखजिंदर सिंह, सूबेदार शाहबाज़ सिंह, इंस्पैक्टर राजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मेला सिंह, फारूक अली, बलविंदर सिंह, रवेल सिंह, अजीत सिंह, बाबा प्यारा सिंह, सुखविंदर सिंह व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here