18 को जालंधर में होगी भाजपा की कांग्रेस विरोधी रैली : अनिल सच्चर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। कांगे्रेस का नाकामियों से भरा 1 वर्ष पूरा होने के विरोध में भाजपा द्वारा जालंधर में एक बड़ी जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी संंबंध में आज जिला भाजपा की एक बैठक पार्टी कार्यालय शास्त्री मार्किट में जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश सचिव व होशियारपुर लोकसभा प्रभारी अनिल सच्चर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस संबंधी जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने दी।
बैठक की शुरूआत में विश्व महिला दिवस के मौके पर बैठक में उपस्थित नगर निगम मेयर शिव सूद, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ तथा वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरबजीत कौर ने शहरवासियों को महिला दिवस पर बधाई दी। मेयर शिव सूद ने कहा कि नारी देश का आधार है और हमें नारी के सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नीति तलवाड़ ने नारी सशक्तीकरण में हिस्सा ले रहे लोगों की सराहना की तथा नारी सशक्तीकरण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
सरबजीत कौर ने कहा कि मातृ शक्ति देश का आधार है और मातृ शक्ति है और मातृ शक्ति का सम्मान हमारे संस्कारों में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर नारी सशक्तिकरण के लिए अपना सहयोग देने वाली हरबख्श कौर एवं पूजा नरूला को सम्मानित भी किया।इस बैठक को संबोधित करते हुए अनिल सच्चर ने महिला दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले लोगों से बड़े बड़े वादे कर उनके वोट तो हासिल कर लिए परंतु कांग्रेस को अब यह जान लेना चाहिए कि इन झूठे वादों का हिसाब अब कांग्रेस को जनता की कचहरी में देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर जनतक मुद्दे पर फेल हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को जिस प्रकार झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की थी उससे प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। सच्चर ने कहा कि इसी के विरोध में भाजपा द्वारा जालंधर रैली का आयोजन दिनांक 18 मार्च को किया जा रहा है।

Advertisements

-रैली में हर नागरिक को बढ़चढक़र हिस्सा लेने की अपील : डा. घई

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने महिला दिवस पर लोगों को बधाइ दी। उन्होंने जालंधर रैली के संबंध में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि जिला भाजपा की ओर से रैली में बढ़चढक़र भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस आंखें मूंदकर सत्तासुख भोगने में व्यस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब प्रदेश की जनता के दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है।

डा. घई ने लोगों से जालंधर रैली में बढ़चढक़र हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो जनता को नजरंदाज कर अपना असली रूप दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता रूपी आधार को भूल चुकी कांग्रेस को अब जनता आधारहीन खंभे की तरह गिराकर ही दम लेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री एडवोकेट डी.एस. बागी, गोपी चंद कपूर, यूथ डिवैलपमैंड बोर्ड के पूर्व वाईस चेयरमैन संजीव तलवाड़, जिला उपाध्यक्ष संजीव पंचनंगल, कुलभूषण सेठी, सुष्मा सेतिया, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, निपुण शर्मा, पार्षद सुरेश भाटीया, प्रिया सिद्धु, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, संदीप मुरगई, हरजिंदर डांडीयां,

ओंकार सिंह चाहलपुरी, अजय चोपड़ा के अलावा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष महिंदरपाल धीमान, स्पोर्टस सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ठ कुमार, एन.आर.आई. सैल अध्यक्ष गुरविंदर सैनी, जसविंदर कौर, गुरबख्श कौर, पूजा नरूला, गुमिंदर कौर, किरपाल आहलुवालिया, गगन सैनी, सन्नी सैनी, मयंक शर्मा, अश्विनी छोटा, नरिंदर कुमार, पंकज कुमार, जगमोहन नरूला, हनी, जसबीर सिंह, राज कुमार, बौबी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here