Friday, September 11, 2026
Home Latest हरेक व्यक्ति साक्षर बने, कोई निरक्षर न हो: महेश शर्मा

हरेक व्यक्ति साक्षर बने, कोई निरक्षर न हो: महेश शर्मा

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सैंट मेरी स्कूल के डायरेक्टर महेश शर्मा ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस विश्व में 8 सितंबर को मनाया जाता है। वर्तमान युग में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना किसी कार्यक्रम का नियोजन सम्भव नहीं है। शिक्षा हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। सरकार सर्वशिक्षा अभियान चलाकर प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न योजनाए संचालित कर रही है। महेश शर्मा ने कहा साक्षरता का मतलब केवल पढऩा-लिखना या शिक्षित होना ही नहीं है। यह लोगों में उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाकर सामाजिक विकास का आधार बन सकती है। गरीबी उन्मूलन में इसका महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। महिलाओं एवं पुरुषों के बीच समानता के लिए जरूरी है कि महिलाएं भी साक्षर बनें।

Advertisements

उन्होंने कहा संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में दुनियाभर में चार अरब लोग साक्षर हैं। इसके बावजूद, पांच वयस्क लोगों में से एक अब भी निरक्षर है और 35 देशों में साक्षरता 50 प्रतिशत भी नहीं है। दुनिया में एक अरब लोग अब भी पढ़-लिख नहीं सकते। महेश शर्मा ने कहा विश्व संगठन का आकलन है कि दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जो पूर्ण साक्षरता हासिल करने से दूर हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। भारत में साक्षरता दर वैश्विक स्तर से नीचे है। भारत में अब भी साक्षरता की दर संतोषजनक नहीं है। महेश शर्मा ने कन्या शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि एक व्यक्ति का शिक्षित होना उसके स्वयं का विकास है, वहीं एक बालिका शिक्षित होकर पूरे घर को संवार सकती है। जब देश का हर नागरिक साक्षर होगा तभी देश की तरक्की हो सकेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए स्कूल के प्रिंसिपल पूजा शर्मा ने कहा कि साक्षरता का तात्पर्य सिर्फ पढऩा-लिखना ही नहीं बल्कि यह सम्मान, अवसर और विकास से जुड़ा विषय है। दुनिया में शिक्षा और ज्ञान बेहतर जीवन जीने के लिए जरूरी माध्यम है। आज अनपढ़ता देश की तरक्की में बहुत बड़ी बाधा है जिसके अभिशाप से गरीब और गरीब होता जा रहा है। साक्षरता दिवस का प्रमुख उद्देश्य नव साक्षरों को उत्साहित करना है और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना होगा कि हर व्यक्ति साक्षर बनें, निरक्षर कोई न रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल पूजा शर्मा , इस अवसर पर ऋतु, ममता, सुकन्या, मनवीर, मीनाक्षी,सुगंधि, पूजा रानी, सपना, नेहा, शालू, कल्पना, अरुणा, रेनू, कुलदीप उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here