Saturday, October 24, 2026
Home Crime हैवान बना पति! पत्नी की उंगलियां व सिर काटकर फ्रिज में रखा,...

हैवान बना पति! पत्नी की उंगलियां व सिर काटकर फ्रिज में रखा, पड़ोसियों को बदबू आने से हुआ खुलासा

असम (द स्टैलर न्यूज़)। असम के गुवाहाटी से एक दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में रख दिया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों की दुर्गंध की शिकायत के बाद पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का का ताला तोड़ा, तो महिला का सिर कटा हुआ शव मिल, उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थीं, और शरीर सड़ना शुरू हो गया था। मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, इसके बाद से दोनों अपार्टमेंट में रह रहे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दंपती को कई दिनों से नहीं देखा था और उनके फोन भी बंद थे। उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। इस घटना के बाद से फरार चल रहा पति रविवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं द्वारा आरोपी का बयान दर्ज करने और अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर उसकी पुष्टि करने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here