Thursday, October 29, 2026
Home Crime रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद, हिमाचल के परिवार पर लोहे की...

रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद, हिमाचल के परिवार पर लोहे की रॉड से हमला

चंडीगड़ (द स्टैलर न्यूज़)। सनेटा गांव के पास रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में 2 युवकों ने बीच सड़क एक परिवार की टाटा नेक्सन कार रोककर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार की आगे-पीछे की विंडशील्ड, छत और बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार चला रही युवती से गाली-गलौज करते हुए उसे सीट से बाहर खींचने का प्रयास भी किया गया। पुलिस को दी शिकायत में ऊना निवासी नीरू ठाकुर ने बताया कि वह अपनी बेटी पूर्वा और बेटे राघव के साथ सोहाना अस्पताल से बनूड़ जा रही थीं।

Advertisements

सनेटा के पास दूसरी कार के चालक के लगातार हॉर्न बजाने पर उनकी बेटी ने कार सड़क किनारे कर रास्ता दे दिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर दूसरी कार को बीच सड़क रोककर उनका रास्ता रोक लिया गया। इसके बाद कार से उतरे 2 युवकों ने लोहे की रॉड से उनकी कार पर ताबड़तोड़ वार किए। जब पूर्वा ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके हाथ पकड़कर उसे ड्राइविंग सीट से बाहर खींचने का प्रयास किया। बहन को बचाने पहुंचे राघव के साथ भी मारपीट की गई। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद दोनों युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here