Thursday, October 15, 2026
Home Crime माइनिंग एक्ट में भगौड़ा करार सुखदेव को स्पैशल ब्रांच पुलिस ने किया...

माइनिंग एक्ट में भगौड़ा करार सुखदेव को स्पैशल ब्रांच पुलिस ने किया काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर स्पैशल ब्रांच पुलिस ने प्रभारी इंस्पैक्टर मुनीश कुमार की अगवाई में एच.सी. सुरिंदर सिंह, एच.सी. अमरजीत सिंह तथा एच.सी. कुलदीप सिंह ने माइनिंग एक्ट के तहत हरियाना पुलिस में दर्ज एक मामले में वांछित एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

इंस्पैक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी किंगरा चो वाला थाना भोगपुर, जिला जालंधर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना हरियाना पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में माननीय अदालत ने आरोपी को 1 अगस्त 2018 को भगौड़ी घोषित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here