Thursday, September 24, 2026
Home National महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजौरी-पुंछ में रैलियां, श्रद्धा से किया...

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजौरी-पुंछ में रैलियां, श्रद्धा से किया याद

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- अनिल भारद्वाज। डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती के अवसर पर राजौरी-पुंछ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजौरी में टाउन हॉल, सनातन धर्म सभा सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जबकि पुंछ में भी रैली निकालकर महाराजा हरि सिंह को याद किया गया। राजौरी में राजपूत सभा राजौरी के अध्यक्ष सचिन मन्हास की देखरेख में भव्य रैली निकाली गई। रैली सलानी पुल से शुरू होकर गुज्जर मंडी, पुराने बस स्टैंड और नागेश पुल से गुजरते हुए जवाहर नगर स्थित महाजन पैलेस में पहुंचकर संपन्न हुई।

Advertisements

रैली में सैकड़ों युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों ने महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राजौरी के विधायक सहित विभिन्न नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर महाराजा हरि सिंह के उस विचार को भी याद किया गया कि “सभी धर्म मेरे हैं और धर्म मेरा न्याय है।” वक्ताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। रेली और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here