Thursday, October 1, 2026
Home Hoshiarpur जगतार सिंह की सेवाओं का पार्टी को मिलेगा लाभ: एनके शर्मा

जगतार सिंह की सेवाओं का पार्टी को मिलेगा लाभ: एनके शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह शिंदी द्वारा, पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल, जिला देहाती के अध्यक्ष लखविंदर लख्खी और जिला अध्यक्ष होशियारपुर शहर संजीव तलवाड़ से विचार-विमर्श करने के बाद सरदार जगतार सिंह को ट्रांसपोर्ट सेल पंजाब का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर सरदार जगतार सिंह को बधाई एवं सम्मान देते हुए शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी के सदस्य एवं कैशियर श्री एन. के. शर्मा ने कहा कि जगतार सिंह को ट्रांसपोर्ट क्षेत्र का लंबा अनुभव है और उनके अनुभव का लाभ ट्रांसपोर्ट सेल के कामकाज को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जगतार सिंह द्वारा लंबे समय से पार्टी के प्रति निभाई जा रही सेवाओं को देखते हुए उन्हें दी गई यह जिम्मेदारी पार्टी के लिए भी लाभदायक साबित होगी।

Advertisements

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अपने हर मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की सेवाओं और मेहनत को देखते हुए उन्हें उचित मान-सम्मान एवं जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने जगतार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह पार्टी तथा ट्रांसपोर्ट सेल को मजबूत करने के लिए अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

इस अवसर पर सरदार जगतार सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी, जिला देहाती के अध्यक्ष लखविंदर लख्खी, ट्रांसपोर्ट सेल के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह शिंदी, जिला अध्यक्ष संजीव तलवाड़ और एन. के. शर्मा सहित समूची पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे तथा ट्रांसपोर्ट सेल को मजबूत करने के साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए मान-सम्मान एवं सहयोग के लिए वह दिल से आभारी हैं और भविष्य में भी पार्टी की चढ़दी कला के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here