विमलम्बा शक्ति संस्थान में गुरुपूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। परम पूजनीय जगतगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी के शिष्यों द्वारा आज गुरुपूर्णिमा के पुण्य अवसर पर विमलम्बा शक्ति संस्थान होशियारपुर में हर वर्ष की तरह गुरुपूर्णिमा का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सुबह आठ बजे से कार्यक्रम शुरू किया गया एवं चन्दर ग्रहण के कारण दोपहर दो वजे तक कार्यक्रम को सम्पूर्ण किया गया उसके बाद सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisements

आदित्य वाहिनी के सचिव निपुण शर्मा जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश के विभिन्न शहरो से हजारों की संख्या में शिष्य इस गुरुपूर्णिमा में पूजन करने के लिए उपस्थित हुए। इस अवसर पर रमेश भरद्वाज, अजय शर्मा, संदीप शर्मा, गौरव ऐरी, जे के पासी, तिलकराज चौहान, संदीप नागोरी, बिन्दुसार शुक्ला, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी शर्मा, सतीश खन्ना, सुभाष कालिया, अश्वनी गुप्ता, मोनू गॉड, रामसरूप शर्मा, अनुराधा, संध्या पासी, आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here