श्री अटल बिहारी जी हमारे दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बेशक आज इस नश्वर दुनिया में नही रहे, लेकिन वो हमेशा हम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रत्येक भारतीय के दिलों में जि़न्दा रहेंगे। यह विचार आज जिला भाजपा कार्यलय, शास्त्री मार्किट में आयोजित श्रद्धांजलि समागम में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहे। श्री वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लोग खुशनसीब है जिन्हें वाजपेयी जी के सन 1977 में होशियारपुर दौरे में करीब से मिलने और सुनने का मौका मिला।

Advertisements

सूद ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनकी राजनीति के हर क्षण उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर वो चाहे उनके सबसे ज्यादा लम्बे समय सांसद रहने का रिकार्ड हो,या फिर पहली गैर-कांग्रेसी सरकार के सफलतापूर्वक पांच साल के कार्यकाल को पूरा करना। ऐसी अनेकों उदाहरण अटल जी हम सब कार्यकर्तायों के सामने रख गए है जो हम सबके लिए प्रेरणा देने का काम करेगी। हम सबका यह कर्तव्य है कि जिस भाजपा को उन्होंने अपनी मेहनत से खड़ा किया है उस धरोहर को संभाल कर देश हित में काम करना होगा। शोक सभा में उपस्थित मेयर शिव सूद ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज देश ने एक महान कवि, देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्र ऋषि श्री अटल जी को खो दिया है।

उनके जाने से भारतीय राजनीति में यहाँ उनकी कमी खलेगी वही भाजपा के हर उस कार्यकर्तायों को याद आएंगे जिन्होंने अपनी राजनीति शुरू करते समय उन्हें अपना आदर्श माना। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अटल जी की कविताएं हमेशा एक नई ऊर्जा और मुश्किलों से लडऩे की ताकत देंगे। हम भगवान से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिवारजनों और कार्यकर्ताओं को इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत दें। कार्यक्रम केअंत मे जिला अध्य्क्ष विजय पठानिया जी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज पिता तुल्य नेता खो दिया, भाजपा के साथ-साथ उनके निधन पर तमाम राजनीतिक पार्टियों समेत विश्व भर में उनके चाहने वाले आज शोक में है। ऐसे राष्ट्रवादी नेता जिनका विरोधी पार्टी भी सम्मान करती थी उनके इस संसार से चले जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया है।

इस शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें यही सच्ची श्रद्धांजलि है कि हम सब अटल जी द्वारा स्थापित किए राजनीतिक जीवन आदर्शो पर चल कर पार्टी के साथ राष्ट्र निर्माण में काम करे। इस मौके पर एस.सी.मोर्चा पंजाब के प्रधान डा.दिलबाग राय, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव सतीश बावा, जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू सेठी, ट्रांसपोर्ट सेल के जिला प्रधान रविन्द्र चड्डा, कुलवंत कौर, आर.पी.धीर, विनोद परमार, राजकुमार राजू, प्रदेश एस.सी मोर्चा के सचिव अनिल हंस, मास्टर कृष्ण अरोड़ा, पार्षद निपुण शर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेश भाटिया, रंजीता चौधरी, चिंटू हंस, सरपंच सुखबीर सिंह नंदन, चरनजीत कुमार, यशपाल शर्मा, गुरमेल रामझिम, युवा मोर्चा से रणजीत सिंह राणा, बब्बू, तरुण अरोड़ा, राजेश कुमार, संजीव मिश्रा, विनोद कुमार, सुनील, संजीव सोनी, सुरेंद्र पराशर, अमरजीत भिंडा, राजेश लालवान, चतुभुषन जोशी, सोहन लाल सैनी, मनजिंदर सियान, अक्षय कुमार, शुभम, सुखविंदर सिंह, तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here