सरकार के रवैये से गन्ना काश्तकार पिस रहा सियासत की चक्की में: जंगवीर सिंह

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की विशेष बैठक टांडा में आयोजित की गई। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित बैठक उपरांत किसानों ने इस सीजऩ दौरान किसानों की हो रही धक्केशाही के खिलाफ मौजूदा सरकार तथा प्राइवेट चीनी मिल्लों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान किसानों ने गणना पिराई के लिए मिल्लों का न चलना देखते हुए अगली रणनीति तैयार की। प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि प्राइवेट मिल मालिक तथा सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण गन्ना काश्तकार सियासत की चक्की में पिस रहा है। किसान जत्थेबंदियों की ओर से किसान आंदोलन के बावजूद भी सरकार व मिल मालिकों पर कोई असर नहीं हो रहा है।

Advertisements

बार-बार किसान जत्थेबंदियों की चंडीगढ़ जा कर चीफ सचिव पंजाब विश्वजीत खन्ना के साथ बैठक करवा उन्हें बेवकूफ बनाया जा रहा है। इसी के चलते दसूहा तथा टांडा के किसानों की ओर से फैसला लिया गया है कि अगर 30 नवंबर तक मिलों ने गन्ने की पिराई शुरू नहीं कि तो दसूहा मिल में जंगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में तथा मुकेरियां मिल में पगड़ी संभाल जट्टा लहर के गुरप्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान 1 दिसंबर को गन्ना ले कर जाएंगे तथा मिलें शुरू करवा कर ही वापिस आएंगे। इस दौरान उन्होंने दसूहा मिल मालिकों को किसानो के दर्द को संहजते हुए मिल शुरु करने की अपील की। इस दौरान समूह किसानो ने चंडीगढ़ में चीफ गन्ना सचिव पंजाब तथा मिल मैनेजमैंट के साथ रखी गई बैठक का बाईकाट करने का ऐलान भी किया।

उन्होंने कहा कि इस संबंधी दसूहा तथा टांडा के विधायकों को मिल चलाने के लिए मांगपत्र भी भेंट किए जाएंगे। इस दौरान जंगवीर सिंह ने इलाके के किसानो से अपील करते हुए कहा कि वे 1 दिसंबर को दसूहा, मुकेरियां मिलों में भारी संख्या में गन्ने की ट्रालियां ले कर पहुंचे। इस दौरान रणजीत सिंह बाजवा, सतपाल सिंह मिर्जापुर, अवतार चीमा, जिंदी सरपंच, सोनी ख्याला बुलंदा, कर्मजीत जाजा, पम्म तलवंडी, बाबा नंबरदार, जरनैल सिंह कुराला, परषोतम सिंह रावां, सोढी अल्लड़पिंड, तारा बाहटीवाल, अमरजीत धुग्गा, हरमेल चौटाला, हिरा मिर्जापुर, मीका कुराला, भूपिंदर जंड, सरपंच गुरप्रीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here