धार्मिक यात्राएं एवं श्रद्धालुओं की सेवा हमारी परंपरा का अटूट अंग: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की तरफ से मोगा से माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया और वापसी पर भी लंगर सेवा करने उपरांत उन्हें मोगा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने बताया कि पिछले 10 सालों से करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था मोगा से माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाता है तथा होशियारपुर पहुंचने पर भाविप सदस्यों को उनका स्वागत एवं सेवा करने का अवसर मिलता है। जोकि संस्था सदस्य दविंदर अरोड़ा के प्रयासों से संभव हो रहा है।

Advertisements

भाविप ने मोगा से चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं का होशियारपुर पहुंचने पर किया स्वागत

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर आदि लगाने की सारी सेवा दविंदर अरोड़ा द्वारा निभाई जाती है, जिसके लिए वे सराहना एवं बधाई के पात्र हैं। संजीव अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक यात्राएं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सेवा हमारी सभ्यता एवं परंपरा का हिस्सा हैं व यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। इस मौके पर दविंर अरोड़ा ने कहा कि भाविप का पहला उद्देश्य मानवता की सेवा है तथा धार्मिक यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा भी इसका एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाविप से जुडक़र ही उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान संस्था सदस्यों ने श्रद्धालुओं को अगले वर्ष के लिए यात्रा पर आने का निमंत्रण एवं शुभकामनाएं देते हुए मोगा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला सचिव राजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, अतुल अरोड़ा, किरण अरोड़ा, अभिषेक अरोड़ा, आशू अरोड़ा, दिनेश सचदेवा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here