अंडर-17 लड़कियों का 7 साइड हॉकी मैच 9 जून को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा हॉकी अकादमी की तरफ से अंडर-17 लड़कियों का मैच 9 जून 2022 को सुबह 6 बजे रेलवे मंडी की हॉकी ग्राउंड होशियारपुर में करवाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए हॉकी कोच रणजीत सिंह राणा ने बताया कि यह मैच टांडा व होशियारपुर की टीम के बीच खेला जाएगा और उन्होंने सभी हॉकी खेल प्रेमियों को रेलवे मंडी की हॉकी ग्राउंड में पहुंचने की अपील की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here