हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान: डा.राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 26 नवंबर संविधान दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस एस.सी.डिपार्टमैंट की तरफ से संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अगुवाई एस.सी डिपार्टमैंट के दिग्गज नेतायों डा. के.राजू, डा. नितिन रावत तथा कुमारी शैलजा ने की। इस समारोह में डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल तथा चेयरमैन एस.सी डिपार्टमैंट पंजाब अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ विशेष तौर से दिल्ली पंहुचे। डा. राज की अगुवाई में एक रैली निकालते हुए संविधान की कॉपी और संविधान निमार्ता डा.बी.आर .अंबेडकर जी की तस्वीर के साथ संविधान के सम्मान में स्लोगन की तख्तीयां लेकर जय भीम के नारे लगाते हुए पंजाब एस.सी डिपार्टमैंट ने स्टेडियम में प्रवेश किया।

Advertisements

इस मौके पर डा. राज ने अपने साथियों को संबोधित करते हुए डा. अंबेडकर जी को भारत का विलक्षण संविधान लिखने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पंडित नेहरू को भी याद किया जिन्होंने संविधान लिखने के लिए प्रबल जिम्मेवारी के साथ डा. अंबेडकर को नवाजा। डा. राज ने कहा कि हमारा संविधान सभी का सांझा तथा दलितों सहित हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लिखा गया। इस संविधान की वजह से ही आज भारत दुनिया में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकमारू तथा असंवैधानिक नीतियों के खिलाफ हम सभी को मिल कर मोर्चा खोलना चाहिए। हमें अपने देश की अखण्डता बनाए रखने के लिए संवैधानिक मुल्यों- नीवों, स्वतंत्रता, समता तथा भाईवंधु को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर डा. राज कुमार के साथ को-चेयरमैन जंग बहादर तथा सारे स्टेट बोडी, डिस्ट्रिक बोडी के मैंबर भी शामिल थे। डा. राज कुमार ने सभी उपस्थितियों का तह दिल से धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here