8वीं ओजीकेएफआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर और पंजाब की लड़कियां छाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। ओकिनावन गोजूर्यु कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चीफ कराटे कोच सेंसई जगमोहन विज के नेतृत्व में आयोजित 8वीं ओजीकेएफआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में जम्मू कश्मीर और पंजाब की लड़कियां छाई रहीं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पंजाब कराटे एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिहान गुरप्रीत रोजी सेठी ने की जबकि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा विशेष अतिथि थे। दोपहर के सत्र में मुख्यातिथि ओजीकेएफआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सूद थे जबकि अध्यक्षता विख्यात शिक्षाविद् डा. आशीष सरीन थे और लुधियाना से आए उद्योगपति सुशील विज विशेष अतिथि थे। इस दौरान एशियन कराटे फैडरेशन के जज तथा कराटे एसोसिएशन आफ दिल्ली के रेफरी कमीशन के सचिव शिहान विशाल जायसवाल टूर्नामेंट मैनेजर थे। टूर्नामेंट डायरेक्टर सेंसई जगमोहन विज ने बताया इस प्रतियोगिता में 14 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 450 के करीब कराटेकाज ने भाग लिया। इस दौरान व्यक्तिगत व टीम काता में दांव पर लगे सभी स्वर्ण पदक मेजबान पंजाब ने अपनी झोली में डाले। तातामी मैनेजर्स सेंसई उमेश रेखी जम्मू कश्मीर सेंसई गुरवंत सिंह पंजाब, सेंसई सन्नी वशिष्ट राजस्थान, सेंसई गौरव सचदेवा पंजाब और सेंसई हेमंत कुमार राजस्थान ने परिणामों की जानकारी दी। लड़कियों के मुकाबलों के परिणाम में व्यक्तिगत काता में 13 वर्ष में पंजाब से सरगुण कौर ने पहला, चंडीगढ़ की श्रेयांसी ने दूसरा व मध्यप्रदेश की पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

 

व्यक्तिगत काता (14-17 वर्ष) में पंजाब की सुहानी विज ने पहला, पंजाब की रिद्धि थिंद ने दूसरा व कर्नाटक की सोफिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत काता (18 वर्ष से अधिक) में पंजाब की आकृति विज ने पहला, जम्मू कश्मीर की इकरा रसूल ने दूसरा व उत्तरप्रदेश की अफशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
टीम काता प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पंजाब की टीम रही जिसमें तनिष्का सरीन, सान्या सचदेवा और सुहानी विज शामिल थी। टीम काता प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर भी पंजाब की टीम रही जिसमें दीपांजना मिश्रा. लगनप्रीत कौर और रिद्धी शामिल थी।

व्यक्तिगत कुमिते लड़कियां 10 वर्ष से कम में एकसप्रीत कौर चंडीगढ़ ने पहला, स्निग्धा पंजाब ने दूसरा व पारुल हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 7 वर्र्ष में जम्मू कश्मीर से फन्नार तस्लीम ने पहला, महाराष्ट्र की पलक खिलारी ने दूसरा व झारखंड की अतुल्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। 8-9 वर्ष में चंडीगढ़ की पलकिन ने पहला, पंजाब की रितिका सैनी ने दूसरा व राजस्थान की जसलीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
10 से 11 वर्ष में पंजाब की मंशा ने पहला, चंडीगढ़ की रिद्धी ने दूसरा व पंजाब की रेहांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11 से 12 वर्ष में पंजाब की किरणवीर कौर ने पहला, जम्मू कश्मीर की अफीफा ने दूसरा व पंजाब की हरजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 12 वर्ष से 13 वर्ष से पंजाब की अमरप्रीत कौर ने पहला, हिमाचल प्रदेश की गौरी ने दूसरा व चंडीगढ़ की एंजल व तेलांगना की रेहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।


12-13 वर्ष पूल बी में हरियाणा की रिया ने पहला, पंजाब की अनमोल किरण, चंडीगढ़ की आयुषी व गुजरात की उर्वशी सेठ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
12-13 वर्ष पूल सी में पंजाब की रुपाली भल्ला ने पहला, दिल्ली की सलोनी ने दूसरा, उत्तरप्रदेश की भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
13 से 14 वर्ष तक पंजाब की अवनी, पंजाब की पलकप्रीत, हरियाणा की जूली व उत्तराखंड की हर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
14 से 15 वर्ष पूल-ए में पंजाब की अंशिका ने पहला, चंडीगढ़ की श्वेता ने दूसरा, हिमाचल प्रदेश की हरप्रीत व पंजाब की अर्शमीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
14 से 15 वर्ष पूल बी में जम्मू कश्मीर से सिरिंग दोलकर ने पहला, जम्मू कश्मीर से साहिबा काजी ने दूसरा व हिमाचल प्रदेश के प्रयास रतन व उत्तर प्रदेश हर्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14 से 15 वर्ष (पूल सी) में पंजाब की दीपांजना मिश्रा ने पहला, पंजाब की लगनप्रीत कौर ने दूसरा व चंडीगढ़ की आर्ची व दादरा नगर की स्वर्ण लता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
16 से 17 वर्ष (47 किलो भार वर्ग) में पंजाब के बाबी शर्मा ने पहला, चंडीगढ़ से आरती ठाकुर ने दूसरा व मध्य प्रदेश से दिव्या सिंह व बिहार से दीप्ती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
16 से 17 वर्ष (54 किलो भार वर्ग) पूल ए में पंजाब की भव्या ने पहला, जम्मू कश्मीर से टुन डुप अमगमो ने दूसरा, जम्मू कश्मीर से स्टेंजिन अमगमो व कर्नाटक से गजाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
16 से 17 वर्ष (54 किलो भार वर्ग) पूल बी में पंजाब की राशि पठानिया ने पहला, पंजाब की सान्या सचदेवा ने दूसरा व चंडीगढ़ की खुशी अर्चना व झारखंड से भारती झा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here