Saturday, October 24, 2026
Home Politics होशियारपुर के गांवों का बिना भेदभाव होगा सर्वागीण विकास: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर के गांवों का बिना भेदभाव होगा सर्वागीण विकास: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आते सभी गांवों का पहल के आधार पर विकास होगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है और जल्द ही क्षेत्र के गांवों की नुहार बदल दी जाएगी। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कीर्ति नगर में होशियारपुर के गांवों की पंचायतों को स्मार्ट विलेज योजना के चैक वितरण समारोह के दौरान रखे। इस दौरान उन्होंने 60 गांवों की पंचायतों को 4 करोड़ रु पये के चैक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार गांव वासियों के साथ मिलकर गांवों का सर्वांगीण विकास करवाएगी। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आई गांवों की पंचायतों को संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव के स्कूल, सडक़, पीने के पानी, कम्यूनिटी सैंटर, पार्क, लाइब्रेरी, शमशानघाट को बेहतर बनाने के लिए योजना तैयार करें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि गांव के आधारभूत विकास के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों के पास ज्यादा जगह है वहां पर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत ओपन जिम व खेल स्टेडियम की भी व्यवस्था करवाई जाएगी, ताकि लोगों को सेहतमंद बनाया जा सके। श्री अरोड़ा ने कहा कि गांवों की लिंक रोड को अब खस्तारहाल नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों का इतना विकास होगा कि पंजाब में होशियारपुर के गांवों की उदारहरण दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद प्रदेश के लोगों में भरोसे का माहौल पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में 100 प्रतिशत सीवरेज का काम करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब के लोगों से किया हर वायदा सरकार पूरा कर रही है। पंजाब के नशे की दलदल से काफी हद तक बाहर निकाल लिया गया है, घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेले लगाए जाने का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में होशियारपुर में और बड़े औद्योगिक यूनिट स्थापित कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों में लड़कियों के लिए सिलाई सैंटर भी खोले जाएंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, कैप्टन कर्म चंद, सुमित्तर सिंह सीकरी, डा. कुलदीप सिंह, कुलदीप अरोड़ा, बिल्ला दिलावर, राम लाल के अलावा गांवों के सरपंच, पंच व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here