चेतन चवियाल का गगरेट दौरा कांग्रेस के लिए साबित होगा संजीवनी: देवीलाल सांडिल

devi-lal-appointed-social-media-incharge-distt-Kangra-Himachal-Pradesh-election.jpg

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल सांडिल ने एक प्रैस विज्ञाप्ति के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गगरेट के इंचार्ज चेतन चवियाल का एक दिवसीय गगरेट दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल व उत्साह बढ़ा है। इस दौरान दौरे की सफल आयोजन के लिए देवीला सांडिल ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Advertisements

इस मौके पर देवीलाल ने कहा कि चेतन चवियाल ने आपसी गुटबाजी को दरकिनार करके इक्ट्ठे चलने के निर्देश दिए हैं तथा हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि हम उन के आदेशों का पालन करते हुए संगठन में सभी को साथ लेकर आगे बढ़े, जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की जन विरोधी नीतियों, झूठ व दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दे पाएं।

उन्होंने कहा कि प्रभारी का दौरा गगरेट कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा और लोकसभा चुनावों की सफलता के लिए कांग्रेस पार्टी की मजबूती का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बावजूद जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय दौरे को कामयाब करने के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लेने से लोगों में जो विश्वास व लगाव नजर आया उससे यह साफ है कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी और कांग्रेस के कैंडिडेट को गगरेट से भारी वोटों की बढ़त प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here