Wednesday, October 7, 2026
Home Latest हमीरपुर: 5 अप्रैल तक खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त...

हमीरपुर: 5 अप्रैल तक खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त करें रोल नम्बर

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में कक्षा छठी के प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 6 अप्रैल को जिला हमीरपुर के प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोल नम्बर खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में पहुँच चुके हैं।

Advertisements

खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बाबू राम शर्मा ने जानकारी दी है कि सभी अभ्यर्थी या उनके अभिभावक 5 अप्रैल तक खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में पहुँचकर रोल नम्बर व प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here