Wednesday, October 7, 2026
Home Politics मोदी सरकार ने 5 सालों में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा...

मोदी सरकार ने 5 सालों में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उठाया ऊपर: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कांग्रेस 70 साल से गऱीबी हटाने का नारा दे रही है लेकिन मोदी सरकार ने 5 साल में 6 करोड़ लोगों को गऱीबी की रेखा से ऊपर उठाया है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथी बार घोषित भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने भोरंज मंडल में आयोजित युवा सम्मेलन में कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेषतौर पर मौजूद थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में नरेंदर मोदी ने गरीब हो या अमीर हो, सबका ध्यान रखते हुए किसी पर महंगाई की मार नहीं पडऩे दी बल्कि, महंगाई को कम कर दिया।

Advertisements

कांग्रेस के समय में जो महंगाई दर 12 प्रतिशत थी उसे कम कर ढाई प्रतिशत पर ला दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र में इमानदारी के साथ सरकार चलाई है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कांग्रेस शासन काल में बोगस नाम पर सब्सिडियां खाने वाले मुद्दे को भी उठाया। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि 70 साल में तो नहीं हुआ, लेकिन जयराम सरकार आते ही देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 1500 रूपए पेंशन प्रति माह मिलना शुरू हो गई है। गर्भवती महिलाओं को 6 हज़ार रूपए की मदद देना भाजपा की सरकार ने शुरू किया है।

अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि भोरंज विस से इस बार फिर भाजपा रिकार्ड वोटों से जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व प्रवीण शर्मा सहित पार्टी व युवा मोर्चा के अन्य कई पदाधिकारी व हजारों युवा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here