Wednesday, October 21, 2026
Home Latest विधायक डोगरा का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे खन्ना

विधायक डोगरा का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना होशियारपुर के युवा कांग्रेसी नेता व दसूहा के विधायक अरू ण डोगरा मिक्की जिनकी तबियत ठीक न होने की वजह से वे अस्पताल में उप्चाराधीन हैं, का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। इस संबंधी श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण डोगरा मिक्की के अस्वस्थ्य होने की सूचना मिलते ही श्री खन्ना उनका हालचाल पूछने के लिए स्थानीय शिवम अस्पताल पहुंचे।

Advertisements

श्री खन्ना ने विधायक मिक्की डोगरा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि विधायक डोगरा को कांग्रेसी विधायक के साथ साथ एक समाज सेवी के रू प में भी जाना जाता है तथा उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। खन्ना ने कहा कि अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवा की सोच रखने वालों का समाज के बीच काम करते रहना अति आवश्यक है। उन्होंने अरु ण डोगरा से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द कुशल होकर समाज सेवा में जुटने की बात कही। इस अवसर पर खन्ना के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता डा. रमन घई ने भी डोगरा के जल्द कुशल होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here