
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से किए जा रहे जन-कल्याण कार्यों के तहत श्री राम भवन बहादुरपुर में 223वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस में मुख्यतिथी रवि जैन की ओर से अपनी पौत्री प्रेक्षा जैन पुत्री चेतन जैन के जन्म दिवस पर 15 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ श्रेया जैन, श्रीया जैन, चित्रक्ष जैन और कंचन जैन भी थे।

इस अवसर पर रवि जैन ने मंडल द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेसहारा लोगों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी को ऐसे कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर हरीश सैनी, महिन्द्रपाल गुप्ता, सुरिन्द्र ओहरी, अशविनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, जे.के.शर्मा, सुरिन्द्र लक्की, रमन वर्मा, एस.पी. गौतम, तिलक राज वर्मा, हरीश खन्ना, महेश कुमार मोनू और सुरिन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।












