Sunday, October 18, 2026
Home Himachal अति दुखदायी: नेरचौक में मातम में बदली शादी की खुशियां

अति दुखदायी: नेरचौक में मातम में बदली शादी की खुशियां

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मंडी के नेरचौक बाजार में एक शादी वाले घर में सोमवार सुबह तडक़े ए.सी. में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। इस आग में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिससे शादी की तमाम खुशियां मातम में बदल गईं।

Advertisements

दूल्हे के ताया-ताई, बुआ व एक बच्चे सहित 5 की जिंदा जलकर मौत

जानकारी के अनुसार परिवार में बेटे की शादी थी और सभी रात करीब 12 बजे नई-नवेली बहू को लेकर वापिस लौटे थे। सभी रस्में पूरी करने के बाद घर वाले सोने चले गए लेकिन शायद किसी को होने वाली अनहोनी के बारे में मालूम नहीं था कि उनकी खुशिया चंद घंटों में उजडऩे वाली हैं। सुबह करीब 4 बजे घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन परिवार के पांच सदस्यों को नहीं बचाया जा सका। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो ने जोनल अस्पताल मंडी में अंतिम सांस ली।

मौके पर पहुंच कर पुलिस और प्रसाशन के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here