Thursday, October 22, 2026
Home Himachal सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी मंदिर कमेटी ने मनोज शर्मा को...

सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी मंदिर कमेटी ने मनोज शर्मा को किया सम्मानित

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार गांव जनौड़ी में हुए एक भव्य समारोह में मनोज कुमार शर्मा को सपरिवार सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान रूप सिंह ने बताया कि जो भी महानुभाव समाज सेवा के साथ साथ मंदिर कमेटी को भी अपना सहयोग प्रदान करता है, मंदिर कमेटी द्वारा उसे सम्मानित किया जाता है।

Advertisements

मनोज शर्मा ने भविष्य में भी निरंतर अपनी सेवाएं देते रहने का आश्वासन दिया।इस मौके अन्य के अलावा किरन बाला, स्नेहा,हना,सुजेश शर्मा, उमेश शर्मा, राकेश शर्मा,बौबी, सुरेन्द्र,कृश, इशांत, संजीव ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, जोगिंदर सिंह,कुशल एवं रूप सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here