Sunday, October 25, 2026
Home Himachal तबीयत बिगड़ने के कारण कैदी की मौत

तबीयत बिगड़ने के कारण कैदी की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कैदी की मौत हो गई। एक ही महीने के भीतर सजा काट रहे कैदी की मौत का दूसरा मामला सामने आया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

Advertisements

जेल प्रबंधन के अनुसार सोमवार सुबह एनडीपीएस के मामले में सजा काट रहे तीपेंद्र सिंह (46) निवासी गढ़वाल, उत्तराखंड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत जेल की डिस्पेंसरी में लाया गया। रक्तचाप कम होने पर उसे मेडिकल कालेज नाहन लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना नाहन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here