धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के कारण विशेष है तुलसी का पौधा: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान रजिंदर मोदगिल के नेतृत्व में तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद के प्रांतीय कनवीनर (पंजाब पश्चिम) एवं प्रमुख समाज सेवक संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। समारोह को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि तुलसी के पौधे की जहां धार्मिक महत्ता है वहीं पर्यावरण के लिए यह किसी ऑकसीजन के कम नहीं है। क्योंकि तुलसी का ही एक मात्र पौधा ऐसा पौधा है जो ओजोन गैस छोड़ता है। ओजोन गैस वायुमंडल में बढ़ रहे ब्लैक होल को भरने का काम करती है। जिससे सूर्य की हानिकारक किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। जिससे यहां पर जीवन संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी लिए हमारे धर्म ग्रंथों में तुलसी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान रजिंदर मोदगिल ने तुलसी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हमें अपने घरों में तो तुलसी का पौधा जरुर लगाना चाहिए वहीं सार्वजनिक स्थलों पर भी तुलसी के पौधे रोपित करने चाहिए। इसके साथ ही तुलसी में औषधिय गुण होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

इस मौके पर राष्ट्रीय सिक्ख संगत के प्रधान रघुवीर सिंह बेदी ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए तुलसी के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर रघुवीर सिंह बेदी, एच.के. नक्कड़ा, तिलक राज शर्मा, लोकेश खन्ना, कर्नल ललित विग, अनिल कोहली, मास्टर गुरप्रीत, अमरजीत शर्मा, रमेश भाटिया, दीपक मेंहदीरत्ता, जगदीश अग्रवाल, विजय अरोड़ा, शाम सुंदर नागपाल, स्वर्ण चंद, संजीव खुराना, रविंदर भाटिया, विपन शर्मा, पवन अरोड़ा व बेबी रितीशा भाटिया भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here