इंस्पैक्टर विजयपाल बने पी.एस.ई.बी. (भारद्वाज) सर्कल कमेटी के प्रधान

downloadReport By – Sameer Saini

Advertisements

होशियारपुर। पी.एस.ई.बी. इम्पलाइज फैडरेशन (भारद्वाज) ग्रुप की सर्कल कमेटी का चुनाव प्रदेश सचिव महिंदर नाथ की अगुवाई में बैठक की गई। इस चुनाव डैलीगेट अधिवेशन में पूरे पी.एस.पी.सी.एल. सर्कल से करीब 200 कर्मचारी साथियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सर्वसम्मति के साथ पदाधिकारियों व सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें प्रधान इंस्पैक्टर विजय पाल, वाईस प्रधान गोबिंद सिंह, उपप्रधान चरनजीत शर्मा, उपप्रधान प्रीतम चंद जे.ई., महासचिव राकेश शर्मा, संयुक्त सचिव सुरिंदर सिंह, कैशियर बलवंत सिंह जे.ई., कानूनी सलाहकार अमरीक लाल तथा सरप्रस्त तिरलोचन सिंह को नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here