
Report By- Sameer Saini
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन होशियारपुर की तरफ से 11 व 12 दिसंबर को दो दिवसीय 29वीं सीनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. प्रेमभारती ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 8 दिसंबर तक उनसे तथा इंजी. बलवंत सिंह के साथ संपर्क कर सकते हैं। डा. प्रेमभारती ने बताया कि प्रतियोगिता इनडोर स्टेडियम होशियारपुर में करवाई जा रही है।












