Tuesday, October 27, 2026
Home Latest भारत ने जीता पहला ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप, नेपाल को 7 विकेट...

भारत ने जीता पहला ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप, नेपाल को 7 विकेट से हराया

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई थी। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और नेपाल को 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisements

इस दौरान नेपाल की तरफ से सरिता घिमिरे ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि बिमला राय ने 26 रनों का योगदान दिया। नेपाल की तरफ से इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। भारत की तरफ से जमुना रानी टुडू और अनु कुमारी ने 1-1 विकेट लिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की सबसे बड़ी मैच विनर फुला सरेन रहीं, जिन्होंने 27 गेंद में 4 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली। वहीं उनके अलावा करुणा ने भी 27 गेंद में 42 रन की पारी खेली। बसंती हांसदा 13 रन बनाकर नॉट आउट रहीं। भारत ने टूर्नामेंट में फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here