Tuesday, October 27, 2026
Home Politics बराबरी का हक दिलाकर बाबा साहिब ने महिलाओं का समाज में गौरव...

बराबरी का हक दिलाकर बाबा साहिब ने महिलाओं का समाज में गौरव बढ़ाया:अनिल हंस

whatsapp-image-2016-12-06-at-15-25-36
रिपोर्ट- गुरजीत सोनू
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के प्रांतीय कनवीनर अनिल हंस ने भारतीय संविधान के जनक डा. भीम राव अम्बेडकर जी को उनकी पूण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहिब ने नारी शक्ति को बराबर का हक दिलाकर स्त्रियों का समाज में गौरव बढ़ाया है। बाबा साहिब दलितों के ही नहीं अन्य सभी जातियों के भी मसीहा थे। वह देश में सभी को समानता देने का नारा लगाते थे। बाबा साहिब ने अपनी किताब में लिखा है कि अगर देश में भ्रष्टाचार खत्म करना है तो देश में 15 साल बाद देश की करंसी बदल देनी चाहिए। भावाधस के जिला प्रधान चिन्टू हंस ने कहा कि बाबा साहिब की सोच को घर तक पहुंचाना भावाधस के कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमारे देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि बाबा साहिब ने हमारे देश में जन्म लिया और पूरे देश को एक सूत्र में बांध रखा। उन्होंने गरीब एवं दलितों के मसीहा बनकर उनको उनके हक दिलवाए। इस अवसर पर राकेश सिद्धू, राजा हंस, आकाश शर्मा गोल्डी, अमित गिल, जस्सी, निंदर, विक्की, बब्बू, साहिल लहौरिया, कर्ण हंस, दीपक कुमार, अमित आदिया, राहुल हंस, विपन कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here