रानी लक्ष्मीबाई देशभक्त महिलाओं के लिए रोल मॉडल: उमेश शाकर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाने वाली पहली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा, होशियारपुर ने स्कूटर रैली निकाल कर मनाया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री उमेश शाकर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नेक मिन्हास विशेष तौर पर उपस्थित हुई। भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष के साथ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से शुरू हुई स्कूटर रैली शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए जिला भाजपा कार्यलय,शास्त्री मार्किट समाप्त हुई।

Advertisements

-मीनू सेठी ने रानी लक्ष्मीबाई की भेषभूषा में स्कूटर रैली का किया नेतृत्व

रैली में दर्जनों महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद सूद ने झंडी देकर कर रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी उमेश शाकर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी जान हथेली पर रख कर अंग्रेजी शासकों से टक्कर लेते अपना बलिदान दे दिया। जोकि विश्व में किसी भी महिला के बलिदान की अदभुत मिसाल है। आज भी रानी लक्ष्मीबाई देशभक्त महिलाओं के लिए आज भी रोल मॉडल है। इस मौके पर प्रदेश सचिव अर्चना जैन ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। आज़ाद भारत की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है।

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा का सक्रिय अंग है। अगर महिलाएं सकारात्मक सोच से इक्कठी होकर किसी काम मे लग जाए तो कठिन से कठिन काम में भी सफलता मिल जाती है। इसी तरह महिला मोर्चा 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक भूमिका अदा करेगी।इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मैडम नेक मिन्हास,किरण सैनी,आदर्श कपिला,सविता सूद, मंजू सैनी,कुलवंत कौर,त्रिशला शर्मा,नीरजा,दविंदर सूरी सिमरन,रजनी मरवाहा,गुरदेव कौर,रेणु,रजनी सैनी,रणजीत कौर,कुलविंदर कौर, वरिंदर कौर,जसबीर कौर, चरनजीत कौर,सोनिया,सरोज बाला, प्रिया, सुषमा ठाकुर,आदि महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here