कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने मृतक देह मिनी वाहन के लिए सौंपा 5.50 लाख का चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल मानवता की सेवा को समर्पित है। मंडल की ओर से किए जाने वाले कार्यों से समाज की जो सेवा हो रही है वह नि: संदेह प्रशंसनीय है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने रविवार श्री राम भवन, चांद नगर में मंडल की ओर से आयोजित समारोह के दौरान रखे। इस दौरान उन्होंने मंडल को मृतक देह मिनी वाहन के लिए 5 लाख 50 हजार रु पये का चैक भी सौंपा। इस मौके पर शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। शहर के गणमान्यों व जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल कई वर्षों से शहर वासियों को मृतक देह को शमशानघाट तक पहुंचाने के लिए मृतक देह वाहन उपलब्ध करवा रहा है।

Advertisements

इसके अलावा भी मंडल की ओर से जरु रतमंद लोगों की सेवा के लिए कई कार्य किए जा रहे है। सही मायने में यह संगठन धार्मिक व सामाजिक संगठन का एक सुमेल है जो कि मानवता की सच्ची सेवा में लगा हुआ है। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने इस दौरान कहा कि जिस तरह मंडल बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा के कार्यों में लगा हुआ है, वह भी चाहते हैं कि शहर का विकास इसी तरह बिना किसी भेदभाव के हो। वे राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को आग्रह करते हैं कि शहर के विकास के लिए वे सुझाव दें ताकि होशियारपुर का सर्वांगीण विकास हो सके। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान हरीश सैनी ने बताया कि मंडल की ओर से मृतक देह वाहन तो वर्षों से चलाया जा रहा है लेकिन शहर के अंदरुनी हिस्सों में यह वाहन नहीं जा पाता है, जिसके कारण शमशान घाट तक मृतक देह ले जाने के लिए लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मृतक देह मिनी वाहन के लिए जो वित्तिय सहायता दी है, उससे यह कमी भी दूर हो जाएगी।

इस दौरान हरीश सैनी ने मंडल के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल की ओर से 15 वर्ष पहले तत्कालिन सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सहयोग से मृतक देह वाहन शुरु की गई थी। इसके बाद पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भी संस्था को एक वैन दी वहीं सोनालिका के एम.डी दीपक मित्तल व सेठ मोहन लाल जैन ने वैन में ए.सी की सुविधा उपलब्ध करवाई। इस मौके पर कुलदीप नंदा, पार्षद ब्रहम शंकर जिंपा, मोहन लाल पहलवान, रमेश ठाकुर, नीति तलवाड़, संजीव तलवाड़, डा. अजय बग्गा, राकेश भल्ला, जे.पी कश्यप, एम.पी. गुप्ता, शाम नरुला, कुमकुम सूद, प्रो. पूजा वशिष्ठ के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा मंडल के सभी पदाधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here