प्रदेश भाजपा में फिर होशियारपुर का बढ़ा मान: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पंजाब भाजपा की चुनाव समिति की घोषणा की गई।जिसमें होशियारपुर से चार वरिष्ठ नेताओं को इस समिति में स्थान मिलने से होशियारपुर भाजपा कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Advertisements

जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जारी की प्रदेश चुनाव समिति में होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश, हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी को बतौर सदस्य लिया गया है।

इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते है और सभी समिति सदस्यों को बधाई देते है।जिनके सँगठनामक पकड़ और अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here