Tuesday, October 27, 2026
Home Politics बी.सी. आरक्षण का विरोध करने वाले नहीं चाहते समाज का भला:हरजीत सिंह...

बी.सी. आरक्षण का विरोध करने वाले नहीं चाहते समाज का भला:हरजीत सिंह मठारु

photo_2016-12-06_16-34-04

Report By- Gurjeet Sonu
-बी.सी. श्रेणी को मिलने वाली सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरुक करेगा शिअद का बी.सी. सैल-
होशियारपुर। सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को उनका बनता हक देने और समाज के पिछड़े लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कोई कदम उठाए जाते हैं तो सरकार की योजनाओं को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने से पहले उस समुदाय से जुड़े समृद्ध लोग उसका विरोध करना शुरु कर देते हैं। जबकि सरकार साफ कर चुकी होती है कि यह लाभ केवल जरुरतमंदों के लिए है न कि समृद्ध लोगों के लिए। बावजूद इसके सरकार की योजना का विरोध जताकर जरुरतमंदों से उनका बनता हक दूर करने वाले समाज विरोधी होते हैं। उक्त बात शिअद के बी.सी. सैल के शहरी अध्यक्ष हरजीत सिंह मठारु ने आज यहां जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में बी.सी. श्रेणी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है ताकि इस समुदाय से जुड़े जरुरतमंद लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। मठारु ने कहा कि परन्तु दुख की बात है कि इस योजना को अपने भाईचारे में जरुरतमंद व पिछड़े लोगों तक पहुंचाने की बजाए भाईचारे के समृद्ध लोग इसका विरोध कर रहे हैं जिसे तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता। कुछेक समृद्ध लोगों का कहना है कि वे समृद्ध हैं और उन्हें इसकी क्या जरुरत है यानि उनका ऐसा कहना समुदाय से जुड़े पिछड़े व गरीब लोगों का उपहास उड़ाने के समान है। मठारु ने कहा कि बी.सी. श्रेणी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा जरुरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए शिअद का बी.सी. सैल लोगों को इसके प्रति जागरुक करेगा। इस मौके पर बी.सी. सैल के सदस्य हरदीप सिंह डौला, भूपेश प्रजापति, हरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह गिद्धा इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here