गौरव शर्मा सैकड़ों साथियों के साथ बाल ठाकरे छोड़ भाजपा में शामिल

-भाजपा में शामिल होने वाले हर कार्यकर्ता को दिया जाएगा पूरा सम्मान : डा. रमन घई-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ शिव सेना नेता गौरव शर्मा आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर शिव सेना छोड़ साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। स्थानीय भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने एक भव्य समारोह में गौरव शर्मा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि गौरव शर्मा पिछले कई वर्षों से शिव सेना में रहकर जिले में समाजिक व धार्मिक गतिविधियों में अपने अहम योगदान निभाए रहे है। उन्होंने कहा कि गौरव शर्मा का साथियों सहित भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों का पार्टी के साथ जुडऩा दर्शाता है कि देश तथा प्रदेश में भाजपा गठबंधन की नीतियां आज लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर एक कार्यकर्ता को बनता सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए शिव सेना नेता गौरव शर्मा ने कहा कि वह केंद्र व पंजाब सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हर एक कार्य को पूरी मेहनत व ईमानदारी से करते हुए पार्टी को ऊंची बुलंदियों तक पहुंचाएगे। इस अवसर पर अमनप्रीत सिंह प्रेमगढ़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पार्टी ने पंजाब में उन्नति व तरक्की के साथ-साथ हिन्दु भाईचारे को भी मजबूर किया है तथा पार्टी के काम को आगे बढ़ाना उनका दिन-रात लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर गौरव शर्मा के साथ रजिंदर कुमार, बिक्रम शर्मा, अंकुश लुथरा, सन्नी पंडित, हैप्पी लुथरा, रोहित राधे-राधे, मनी, करन जोशी, जनेश्वर जैन, रवि, मोहित, राकेश शर्मा, परमिंदर सिंह, गोगी, सैम आदि नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा नेता सर्बजीत कौर, ज्ञान बांसल, गौरव वालिया, दीपक शारदा, एडवोकेट डी.एस. बागी, अमरजीत रमन, कुलवंत कौर, सुरिंदर मोहन सिद्धू, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, नवजिंदर बेदी, महामंत्री अश्विनी गैंद, पंकज शर्मा, राज कुमार महिलावाली, अंकुश वालिया आदि नेताओं ने भी भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here