मानवता की सेवा में अतुल्नीय योगदान दे रही है सरबत दा भला: संजीव अरोड़ा


-सरबत दा भला ने 60 विधवा बहनों को वितरित की मासिक पैंशन-

Advertisements

होशियारपुर (The Stellar News)। सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डा. एस.पी.एस. ओबराये के निर्देशों पर 60 विधवा बहनों को मासिक पैंशन वितरित की गई। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने विशेष तौर से उपस्थित होकर बहनों को ट्रस्ट की तरफ से दी जाती पैंशन वितरित की और ट्रस्ट द्वारा और चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। संजीव अरोड़ा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जो कार्य मानवता की सेवा में किया जा रहा है वह सबसी बड़ी सेवा है और विधवा बहनों को जो सहयोग राशि दी जाती है उनके लिए वह बहुत बड़ी राहत व मदद है। उन्होंने इस सेवा के लिए डा. ओबराये का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह पाहवा, नरिंदर सिंह धूड़, जगमीत सेठी, नरिंदर सिंह, पुरुषोत्तम सैनी, बी.एस. रंधावा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here