Friday, October 9, 2026
Home Politics चब्बेवाल को युवाओं की मदद से करेंगे नशा मुक्त:डा. राज कुमार

चब्बेवाल को युवाओं की मदद से करेंगे नशा मुक्त:डा. राज कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा चब्बेवाल में की जा रही बैठकों तथा हर घर एक कैप्टन मुहिम के तहत एक रोजगार हर घर देने के साथ-साथ चब्बेवाल को नशा मुक्त बनाने के लिए एक और मुहिम का आगाज किया गया। इस मुहिम के तहत डा. राज कुमार चब्बेाल की टीम चब्बेवाल के गांव-गांव जाकर युवाओं के हर घर में एक नौकरी रजिस्टर करेगी। साथ ही उन्हें चब्बेवाल को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Advertisements

इस मुहिम के तहत गांव जांगनीयाल, उटवाल, बजरावर, गैदपुर आदि गांवों में जाकर युवाओं को नशों से दूर रहने तथा साथी नौजवानों को नशों को छोडऩे के लिए प्रेरित किया गया। मुहिम में चब्बेवाल के सभी गांवों में नौजवानों की तरफ से भारी समर्थन मिला तथा नौजवानों ने डा. राज कुमार के साथ चलने का वायदा किया। डा. राज ने बताया कि पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र की सरकार आने पर नशा 4 सप्ताह में खत्म हेगा तथा चब्बेवाल में यह मुहिम जारी भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here