गिलजियां को मंत्री बनाकर पार्टी हाईकमान ने दोआबे का मान बढ़ाया: डा. नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमांड में उड़मुड़ टांडा हलका से विधायक संगत सिंह गिलजियां को पंजाब की नई कैबिनेट में स्थान देने से दोआबा क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संगत सिंह गिलजियां सीनियर नेता होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं और हलका वासियों के दिलों में उनके लिए विशेष सम्मान एवं जगह है।

Advertisements

जिसके चलते वह बड़ी लीड से जीतते हैं। डा. नंदा ने श्री गिलजियां को कैबिनेट मंत्री बनाने पर पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषि नीतियों के चलते पंजाब की जनता पंजाब में पुन: कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here