कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्यागमयी जीवन से लें प्रेरणा: डा. रमन घई

-जिला भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की तरफ से पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय मौर्या पैलेस में एक भव्य समारोह जिला प्रधान डा. रमन घई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज़ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी ने वंदे मात्रम के साथ की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल सच्चर ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 37 वर्ष पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने एक नई सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी और देश की राजनीति गंदगी को दूर करने के लिए जिस सोच के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने भाजपा का बीज बोया था, आज यह एक विशाल बृक्ष के रुप में स्थापित होकर भारत माता की सेवा पूरे देश में कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद जी जैसे महान विचारकों व देशभक्तों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी का कार्य करना होगा।

Advertisements

इस अवसर पर समारोह में आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा आज देश के अधिकतर राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई है तथा इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत है। जिसके बल पर आज भाजपा का विजयी रथ आगे बढ़ रहा है। डा. घई ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन लेकर समाज में पार्टी के काम को समर्पित होकर करना होगा। इस अवसर पर पार्टी की तरफ से होशियारपुर से संबंधित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, हरीश धवन, उमेश जैन, राम कृष्ण शर्मा, राम प्रकाश ऐरी, तरलोक चंद कतना, चतुरभूषण जोशी, कृष्ण कतना, सतपाल कालिया को सम्मानित करते हुए डा. घई ने कार्यकर्ताओं को इनके त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी के लिए निष्काम मेहनत करने की बात कही। उन्होंने समूह कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की सोच को आगे ले जाकर पार्टी की नीतियां हर घर, हर गांव व हर बस्ती तक पहुंचाने का काम करना होता।

इस अवसर पर मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट आर.पी. धीर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, संजीव तलवाड़, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव नीति तलवाड़, आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी स्थापना दिवस पर बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत कौर, उपाध्यक्ष सुषमा सेतिया, कुलभूषण सेठी व उपाध्यक्ष गौरव वालिया, संजीव पंचनंगला, जिला सचिव एडवोकेट डी.एस. बागी, एस.एम. सिद्धू, कुलवंत कौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शारदा व कार्यकारिणी सदस्य जिंदू सैनी, जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा, अल्पसंख्याक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष विपन सिद्धू, व्यापार सैल अध्यक्ष विनय गुप्ता, स्पोट्स सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, अजय चोपड़ा, कुलदीप राज, हरजिंदर डांडीया, हरदीप लौंगिया, पार्षद रमेश मेछी, सविता सूद, रीना कुमारी, बिंदू सैनी, विनय कुमार, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सियान, अंकुश वालिया, अश्विनी गैंद, डा. राज कुमार सैनी, मैडीकल सैल से डा. वशिष्ट कुमार, भारत भूषण वर्मा, नीरज शर्मा, सन्नी सैनी, आलोक, विजय कुमार, मयंक शर्मा, रितिश अग्रवाल, गुरमिंदर कौर, गुरबख्श कौर, स्वर्ण कौर, ऊषा भल्ला, सुखविंदर कौर, चंचला देवी, हरजीत कौर, तरसेम लाल गुप्ता, अश्विनी छोटा, प्रमोद शर्मा, रोशन दीन, जौली, स्वर्ण सिंह, यशु जैन, जगमोहन नरुला, बिल्लू प्रधान, शक्ति वर्मा, जसवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here