
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी ऐलीमैंट्री स्मार्ट स्कूल गोकल नगर में शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार बाल दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा के छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया। बच्चों द्वारा शब्द गायन, कविता गायन, डांस फैंसी ड्रैस एवं बौधिक खेलों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। स्कूल के हैडटीचर सीमा द्वारा बच्चों को इस दिवस को मनाए जाने के इतिहास के बार में जानकारी दी गई।

उन्होंनें यह भी बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चे देश का भविष्य है और उन्हें प्यार, शिक्षा और सुरक्षा की जरूरत होती है। इस मौके पर एमसी हरविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंनें इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और बच्चों को प्रेरित किया। अंत में हैडटीचर सीमा ने समूह स्टाफ मैंबरों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया और बच्चों को मिठाई बांटी गई।












